ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ईरान के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा पारित किए गए समस्त प्रस्तावों को निरस्त करने पर बल दिया है।
बुधवार को राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान के फ़ार्स प्रांत में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, आज ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम तर्क की शक्ति के साथ विश्व शक्तियों से वार्ता में व्यस्त है, ताकि सुरक्षा परिषद के समस्त ग़लत प्रस्तावों को निरस्त कराया जा सके। हसन रूहानी का कहना था कि इससे पहले कि ईरान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंध निरस्त हों, सरकार ने अर्थव्यवस्था को मंदी से निकाला और मंहगाई को निंयत्रण किया। उन्होंने कहा, ईरानी राष्ट्र के अधिकारों की प्राप्ति के लिए हम क्षेत्र और विश्व के द्वार ईरानी चीज़ों के निर्यात के लिए खोलेंगे।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा, कि फ़ार्स प्रांत के विकास के लिए 92 योजनाएं बनाई गई हैं कि जो जारी वर्ष और अगले वर्ष में पूरी कर ली जायेंगी। रूहानी ने कहा कि फ़ार्स प्रांत सभ्य प्रांत है और यह ईरानी राष्ट्र का गौरव रहा है और इसकी प्राचीन धरोहर पेर्सपोलिस शताब्दियों से बाक़ी है।
29 अप्रैल 2015 - 14:43
समाचार कोड: 687307
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ईरान के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा पारित किए गए समस्त प्रस्तावों को निरस्त करने पर बल दिया है।